थाना कोतवाली जनपुद जौनपुर पुलिस द्वारा 48 किलोग्राम खुला दोहरा, 47 किलोग्राम पाउच तथा 1.5 किलोग्राम सूखा तम्बाकू बरामद

थाना कोतवाली जनपुद जौनपुर पुलिस द्वारा 48 किलोग्राम खुला दोहरा, 47 किलोग्राम पाउच तथा 1.5 किलोग्राम सूखा तम्बाकू बरामद

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती अनीता सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए रुहट्टा क्षेत्र से एक व्यक्ति के कब्जे से भारी मात्रा में दोहरा एवं तम्बाकू बरामद किया गया। दिनांक 01.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा परविन्दर सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी उमरपुर रुहट्टा, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर के कब्जे से 48 किलोग्राम खुला दोहरा, 47 किलोग्राम पाउच तथा 1.5 किलोग्राम सूखा तम्बाकू बरामद किया गया। बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण :
48 किलोग्राम खुला दोहरा।
47 किलोग्राम पाउच।
1.5 किलोग्राम सूखा तम्बाकू।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]