सम्पूर्ण समाधान दिवस: चारों तहसीलों में 325 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस: चारों तहसीलों में 325 शिकायतें, 33 का मौके पर निस्तारण

कार्यालय सोनभद्र
सोनभद्र। अगस्त माह के प्रथम शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। दुद्धी तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए।
दुद्धी तहसील में 89 शिकायतों में 8, रॉबर्ट्सगंज में 85 में 10, ओबरा में 86 में 7 तथा घोरावल में 65 में 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस प्रकार चारों तहसीलों में कुल 325 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 33 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
