जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील दुद्धी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं

शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

आज दिनांक 01.08.2026 को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा संयुक्त रूप से *तहसील दुद्धी* में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

इस दौरान प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा शिकायतों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निरंतर संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]