थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा लोगो को धमकाने वाले एच0एस0 को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए चालान किया गया
थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा लोगो को धमकाने वाले एच0एस0 को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार करते हुए चालान किया गया।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपहृताओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह के दिशा निर्देशन व श्री सुनील चन्द्र तिवारी क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के कुशल संचालन मे अथक प्रयास करते हुए, थाना स्थानीय पर दुराचारीगण के चेकिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम भटेहरा का रहने HS ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय निवासी भटेवरा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर मो0 नं0 9451359014 जो थाना हाजा के हिस्ट्रीशर हैं जो हिस्ट्रीशीट रजिस्टर मे हिस्ट्रीशीट संख्या 11A पर अंकित है जो आये दिन लोगों को खुद को पत्रकार बताकर आम लोगों को धमकाने दबाव बनाता है। जिससे पत्रकार होने सम्बन्धी कार्ड मांगने पर दिखाने से कासिर रहा। दैनिक भास्कर के जिला सम्पादक से वार्तालाप करने पर बताये कि हमारे यहाँ उक्त नाम पते का कोई पत्रकार नामित नही है । बाद जाँच उक्त हस्ट्रीशीटर को दिनांक 29.07.26 को अन्तर्गत धारा 126/135/170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
