जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में आयोजित हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं औद्योगिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं, युवाओं, श्रमिकों एवं आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा नशे

से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ भी दिलाई गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]