CBI इंस्पेक्टर ने छोड़ी नौकरी, जंगल में जाकर बन गए सन्यासी, बोले-

जरा सोचिए, जिस नौकरी को पाने के लिए लाखों युवा तैयारी करते हैं, अगर कोई उसे छोड़कर जंगल की गुफा में रहने चला जाए तो? ऐसा ही कुछ एक पूर्व CBI इंस्पेक्टर ने किया. उनके पास अच्छी डिग्री थी, सरकारी पद था और घर में सुख-सुविधाओं की भी कोई कमी नहीं थी. इसके बावजूद उन्होंने नौकरी और घर-परिवार की जिंदगी छोड़कर संन्यास का रास्ता चुन लिया. आज वह नर्मदा नदी के किनारे जंगल की गुफाओं में रहते हैं और बेहद सादगी से अपना जीवन बिता रहे हैं. उनकी कहानी इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि जिस जिंदगी को पाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, उसे उन्होंने खुद छोड़ दिया. आखिर ऐसा क्या हुआ कि CBI जैसी प्रतिष्ठित एजेंसी में इंस्पेक्टर की नौकरी करने वाले व्यक्ति का मन सरकारी व्यवस्था और सुख-सुविधाओं से हट गया? आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें.

सरकारी नौकरी में क्यों होने लगी घुटन?
उनके मुताबिक, CBI में काम करते हुए उन्हें व्यवस्था की कई ऐसी बातें देखने को मिलीं, जिनसे वह सहज महसूस नहीं करते थे. कानून लागू करने के नाम पर कई बार लोगों के साथ कठोर व्यवहार करना पड़ता था. यह उनके स्वभाव के अनुकूल नहीं था. उन्हें लगता था कि वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहते थे, लेकिन नौकरी के प्रोटोकॉल ने उनकी आजादी सीमित कर दी थी. उनका कहना था कि सरकारी पद के साथ कई तरह की बंदिशें भी आती हैं. किससे मिलना है, किससे बात करनी है और किसके घर जाना है, इन सभी बातों का ध्यान रखना पड़ता था. यहां तक कि कोई गरीब चरवाहा भी प्यार से पास आकर बैठ जाए, तो पद और प्रोटोकॉल के कारण उसके साथ सहज रिश्ता बनाना मुश्किल हो जाता था. उन्हें अपने विभाग में ऐसे वरिष्ठ अधिकारी भी दिखाई दिए, जिनके लिए अपनी कुर्सी और नौकरी बचाना सबसे अहम था। उनके मन में सवाल उठने लगा कि क्या जिंदगी का मकसद सिर्फ नौकरी करना, पैसा कमाना और समाज में बड़ा पद हासिल करना ही है?

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]