IND vs NZ: यशस्वी जायसवाल ने कोच गौतम गंभीर को पछाड़

बेलिंगटन के मैदान पर पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने 368 रन बनाए. इसके जवाब में स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दिलाई है. केएल राहुल के साथ पारी का आगाज करने उतरे जायसवाल ने कीवी तेज गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई और सिर्फ 66 गेंदों में अपना तूफानी अर्धशतक पूरा कर लिया.कीवी परिस्थितियों की मुश्किल चुनौती को दरकिनार करते हुए यशस्वी जायसवाल ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया. यह यशस्वी के टेस्ट करियर का 14वां अर्धशतक है. अर्धशतक तक पहुंचने दौरान उन्होंने 36 रन सिर्फ बाउंड्री की मदद से बटोरे. इस अर्धशतक के साथ ही यशस्वी जायसवाल ने SENA देशों में बतौर भारतीय ओपनर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. उन्होंने पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर (7) को पीछे छोड़ते हुए SENA देशों में बतौर ओपनर अपना 8वां 50+ स्कोर दर्ज किया.
