नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग जिलों में (26 अगस्त) को आई भयानक बाढ़ के चलते 17,000 बच्चे प्रभावित

नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग जिलों में (26 अगस्त) को आई भयानक बाढ़ के चलते 17,000 बच्चे प्रभावित हुए हैं. अब तक लगभग 332 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें कम से कम 14 बच्चे शामिल हैं.
नेपाल में यूनिसेफ की प्रतिनिधि ऐलिस अकुंगा ने कहा, “रसुवा और धाडिंग के बच्चों ने बहुत कम समय में अपनी ज़िंदगी को अपनी आंखों के सामने बहते देखा. उनके घर, क्लासरूम और मेडिकल सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गईं. मौत का आंकड़ा अभी बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि यह त्रासदी अभी खत्म नहीं हुई है. बाढ़ से बचे बच्चों को अब बीमारी, कुपोषण, हिंसा और शोषण का ज़्यादा खतरा है. अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को बहा दिया है या उनका संपर्क काट दिया है. सड़कें, पुल, पनबिजली संयंत्र, पानी की व्यवस्था और टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और जीवन बचाने वाली मदद पहुंचाने में बाधा आ रही है. 4 स्वास्थ्य केंद्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे बच्चों और परिवारों को जरूरत के समय स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं. इसके अलावा 18 स्कूल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और 20 अन्य को नुकसान पहुंचा है.
