मेरठ के गंगा मेले में स्टंट का विरोध करने पर पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र स्थित खरकाली गंगा घाट पर लगे मेले में शराब के नशे में धुत युवकों ने पूर्व ग्राम प्रधान बिजेंद्र सैनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। किठौर के बागवाला गांव निवासी बिजेंद्र अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गए थे। वहां होली चौकी निवासी कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे और ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे थे।
