🏆 सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 में खड़िया क्षेत्र ने हासिल किया प्रथम स्थान एनसीएल खड़िया शक्तिनगर सोनभद्र।।
क्राइम प्रधान संपादक राजू यादव सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 में खड़िया क्षेत्र ने हासिल किया प्रथम स्थान।।

सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने में खड़िया क्षेत्र की शानदार उपलब्धि।
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में आयोजित सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत तीन माह के दौरान संपन्न विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर खड़िया क्षेत्र को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह गौरवपूर्ण पुरस्कार खड़िया क्षेत्र के नोडल अधिकारी (सतर्कता) श्री अमरेंद्र कुमार ने क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आर.के. अवस्थी एवं स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) श्री मनीष भंडारी के साथ एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी (IRSE) के करकमलों से प्राप्त किया।
इस अवसर पर एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय कुमार जायसवाल एवं निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह उपलब्धि खड़िया क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण, जागरूकता और सत्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
सतर्कता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग है। पारदर्शिता, ईमानदारी, नैतिकता एवं जवाबदेही को अपने दैनिक कार्यों में अपनाकर ही हम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।
खड़िया क्षेत्र की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समस्त खड़िया परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आइए, हम सभी सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के मूल्यों को आत्मसात करते हुए एक सशक्त, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति के निर्माण में अपना योगदान दें।सतर्कता से समृद्धि, सत्यनिष्ठा से प्रगति!
