3 करोड़ की डिफेंडर, 100 ग्राम सोने की चेन, 80 ग्राम का ब्रेसलेट; तिलक में बाहुबली MLA अनंत सिंह ने दामाद को क्या दिया?

  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होगी
  • 20 नवंबर को पटना में तिलक समारोह आयोजित हुआ

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले हुए तिलक समारोह में दिए गए महंगे तोहफों की खूब चर्चा रही.

दूल्हे ऋषिकेश को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की गई. इसके अलावा अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने अपने होने वाले जीजा को 100 ग्राम की सोने की चेन और 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट दिया.

20 नवंबर (शुक्रवार) को पटना के दानापुर स्थित एक रिसॉर्ट में तिलक समारोह आयोजित किया गया. अनंत सिंह अपने पैतृक गांव नदवां से करीब 100 गाड़ियों के काफिले के साथ समारोह में पहुंचे. शादी की तैयारियों और महंगे तोहफों के वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं.

अनंत सिंह ने दामाद को क्या-क्या दिए गिफ्ट?

अनंत सिंह ने बेटी के तिलक में दामाद ऋषिकेश को सफेद रंग की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्त की, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने उन्हें 100 ग्राम सोने की चेन और 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट गिफ्ट किया.

दूल्हे ऋषिकेश को करीब 3 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट की गई. इसके अलावा अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव ने अपने होने वाले जीजा को 100 ग्राम की सोने की चेन और 80 ग्राम का सोने का ब्रेसलेट दिया.डिफेंडर को शादी के खास तोहफों में शामिल किया गया है. इससे पहले यह गाड़ी अनंत सिंह के पटना स्थित आवास पर खड़ी दिखाई दी थी. परिवार की ओर से छोटे बेटे अभिनव के लिए भी एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की BMW खरीदे जाने की खबर सामने आई थी. यह गाड़ी उसके जनेऊ संस्कार के मौके पर दी जानी है.

25 नवंबर को होगी शादी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश के साथ होनी है. तिलक समारोह में मेहमानों के लिए 33 फूड स्टॉल लगाए गए थे, जहां कई तरह के शाकाहारी व्यंजनों की व्यवस्था की गई. समारोह में भोजपुरी कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम में शालिनी क्वीन, गुंजन सिंह, मोनू अलबेला, शिल्पी राज और धर्मेंद्र भारती समेत कई कलाकार शामिल हुए. शादी की तैयारियों को लेकर पहले से ही बिहार में चर्चा है. मेहमानों की बड़ी संख्या, लग्जरी गाड़ियों और भव्य आयोजन की वजह से अनंत सिंह के बेटी की शादी की चर्चा बिहार ही नहीं अन्य राज्यों में भी हो रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]