थाना करमा पुलिस द्वारा धारा 105, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना करमा पुलिस द्वारा धारा 105, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में, जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल *श्री राजेश कुमार राय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना करमा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 212/2026 धारा 105, 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता में वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र यादव उर्फ लल्लू को दिनांक 22.11.2026 को समय 13.45 बजे महुअरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
सुरेन्द्र यादव उर्फ लल्लू पुत्र स्व0 लल्ला यादव, निवासी सिरसिया ठकुराई (बेलहवा), थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 मनोज सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संदीप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विवेक गिरी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
