जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार की मांग, ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

जर्जर सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार की मांग, ग्रामीणों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

काशीकुड़ टोले के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, जल्द मरम्मत कराने की उठाई आवाज

संवाददाता अहमद रजा

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित काशीकुड़ टोले में सामुदायिक भवन कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। भवन की बदहाली को लेकर रविवार को युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक भवन का जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि काशीकुड़ टोला आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां लगभग शत-प्रतिशत आदिवासी आबादी निवास करती है। इसके बावजूद गांव का सामुदायिक भवन वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। भवन जर्जर होने के कारण ग्रामीणों को सामुदायिक कार्यक्रमों एवं अन्य आयोजनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए भवन की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में सुरेश कुमार कमरों, रामरति पोया, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रामबाबू खंजर, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजनारायण गोड़, ओमप्रकाश गोड़, बाबूलाल प्रजापति, भैयाराम गोड़, सुग्रीव गोड़, शंकर गोड़, राजाराम गोड़, प्रियंका कुमारी गोड़, शिवकुमारी गोड़, किस्मत देवी गोड़, रामरतन गोड़, रागनी देवी, संतोषी देवी, सुमंती देवी, चांदनी देवी, सुनीता देवी, सरजीत कुमार गोड़, पंकज कुमार गोड़, रामधनी गोड़, मोहर सिंह गोड़, धनपतिया देवी, देव कुमार प्रजापति, जीतलाल गोड़, बजरंगबली पोया, रामसुबग गोड़, भगवान दास खरवार, गणपत सिंह गोड़, धनु सिंह गोड़ सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]