थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता, 01.680 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता, 01.680 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा दिनांक 22.11.2026 को चेकिंग के दौरान बस स्टैंड चुर्क मोड़ स्थित यात्री शेड के पास से 01 अभियुक्त *अनिल विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मण, निवासी गोरारी पानी टंकी के पास, बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में 01 किलोग्राम 680 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0 943/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1. अनिल विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मण, निवासी गोरारी पानी टंकी के पास, बढ़ौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।

बरामदगी का विवरण:-
– 01 किलोग्राम 680 ग्राम अवैध गांजा।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान:-
– दिनांक 22.11.2026, समय 22:50 बजे।
– स्थान – बस स्टैंड चुर्क मोड़ स्थित यात्री शेड के पास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 275/2020, धारा 380, 411, 457 भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0 719/2020, धारा 323, 504, 506 भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0 922/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अमरजीत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 दिनेश पासवान, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. का0 रामसिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]