थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के शक में युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने के प्रकरण में 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के शक में युवक के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने के प्रकरण में 04 अभियुक्त गिरफ्तार।

घटना का विवरण-
दिनांक 22.11.2026 को समय करीब 18:00 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करारी में चोरी के शक को लेकर वादी मुकदमा के साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने की घटना घटित हुई थी। उक्त प्रकरण में दिनांक 23.11.2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए 04 अभियुक्तों को आज दिनांक 24.11.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1. ओम प्रकाश पुत्र राजनारायण, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. राजनारायण पुत्र रामउजेर, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
3. रामसनेही पुत्र स्व0 सहदेव उर्फ बन्टू, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
4. कुबेर पुत्र धर्मदेव, निवासी ग्राम करारी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 रणजीत सिंह, चौकी प्रभारी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज।
2. हे0का0 अरविन्द यादव, चौकी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज।
3. हे0का0 अजय कुमार यादव, चौकी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]