थाना करमा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना करमा पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा दिनांक 22.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त *अजीत पटेल पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष* को करमा ब्लॉक नहर के पास से समय करीब 21:15 बजे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
अजीत पटेल पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी पुरखास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान:-
दिनांक 22.11.2026, समय 21:15 बजे, स्थान – करमा ब्लॉक नहर के पास, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
1. उ0नि0 संतप्रसाद मिश्रा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 संदीप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 विवेक गिरी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]