क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित
क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित

बाल अपराधों की रोकथाम, संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर हुई विस्तृत चर्चा
श्रीमान पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में आज दिनांक 23.11.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र स्थित सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* की अध्यक्षता में एसजेपीयू (विशेष किशोर पुलिस इकाई) एवं एएचटीयू (मानव तस्करी रोधी इकाई) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधि का उल्लंघन करने वाले बच्चों तथा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने, पॉक्सो प्रकरणों में *प्रारूप (क) एवं प्रारूप (ख)* भरने तथा बाल विवाह एवं बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
विद्यालयों में बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने, बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों एवं विवेचकों के समक्ष आने वाली समस्याओं के समाधान तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर बालकों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर सदस्य बाल कल्याण समिति, डिप्टी सीएमओ (चिकित्साधिकारी), श्रम निरीक्षक, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट,सदस्य किशोर न्यायाबोर्ड, अधीक्षिका बालिका गृह, केन्द्र प्रशासक वन स्टाफ सेन्टर, सोनभद्र, थाना एएचटीयू, एसजेपीयू व सभी थानो के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे ।
