बीच सीरीज में बदलेगा पाकिस्तान का हेड कोच! कई खिलाड़ियों की छुट्टी

3 टेस्ट मैचों की सीरीज को पाकिस्तान टीम पहले ही हार चुकी है. अब वह ज्यादा से ज्यादा सीरीज का अंत 1-2 के साथ कर सकती है. अब तक दोनों टेस्ट मैचों में पाक टीम को बड़े अंतर से हार मिली है.

तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा, उससे पहले केवल पाकिस्तान टीम ही नहीं बल्कि उसका कोच भी बदलने वाला है.

बर्मिंघम टेस्ट मैच से पहले माइक हेसन हेड कोच के तौर पर पाकिस्तान टीम से जुड़ सकते हैं. अभी टेस्ट कोच की जिम्मेदारी सरफराज अहमद के पास है. बताया जा रहा है कि सरफराज खान इंग्लैंड में पाकिस्तान टीम के साथ जुड़े रहेंगे, लेकिन उनके हेड कोच की पोजीशन का भविष्य सुरक्षित नहीं है. पहले टेस्ट में चोटिल होने वाले इमाम उल हक को वापस घर भेजा जा सकता है, जिनपर फेक इंजरी के आरोप भी लगे हैं.

सिर्फ इमाम उल हक ही नहीं मोहम्मद रिजवान की भी टेस्ट टीम से छुट्टी हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सैम अयूब और अराफात मिन्हास को इंग्लैंड बुलाने के बारे में जानकारी दे दी गई है और बाकी खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट जल्द घोषित किया जा सकता है. पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी इतनी बेकार रही है कि इंग्लैंड दौरे की चारों पारियों में वह 200 रन का आंकड़ा तक नहीं छू सकी है.

माइक हेसन अभी पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीमों के कोच हैं और वो बर्मिंघम में खेले जाने वाले आखिरी मुकाबले से पहले टेस्ट कोच के तौर पर टीम से जुड़ सकते हैं. हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इनमें से किसी भी बदलाव की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कोच बदलने और टीम में बदलाव की खबरों का इस समय आना काफी चौंकाने वाला है. माइक हेसन और हाई-परफॉरर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद लॉर्ड्स टेस्ट के रिजल्ट से पहले ही लंदन पहुंच गए थे. पीसीबी ने इसकी वजह किंग चार्ल्स द्वारा डिनर की मेजबानी को बताया था, जो 2 सितंबर को होना है. PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी, सीओओ सुमैर अहमद और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के चीफ सलमान नसीर भी इस डिनर का हिस्सा बन सकते हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]