ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक 47 किमी दौड़ती बस में दरिंदगी… स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से गैंगरेप

एक स्लीपर बस के अंदर 16 साल की लड़की के साथ बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने कथित तौर पर गैंग-रेप किया . यह घटना अगस्त महीने की शुरुआत की है और पुलिस ने सोमवार को इस वारदात के बारे में जानकारी दी है
इस मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है.
कैसे घटी वारदात?
रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग रेप की यह घटना कश्मीरी गेट इलाके में 4 अगस्त की रात को हुई थी.पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा की छात्रा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी. बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई. तभी एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया.
श्लील हरकत शुरू कर दी. पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. आरोपीपीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए.
घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस ड्राइवर को ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर छात्रा मिली थी. परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया. बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अंदर का दिखाई नहीं दिया था.
