एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान खरगे की मनुस्मृति वाली टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा

एंटी पेपर लीक पर चर्चा के दौरान खरगे की मनुस्मृति वाली टिप्पणी पर राज्यसभा में हंगामा हो गया. सभापति ने खरगे को टोका और कहा कि मनुस्मृति का पेपर लीक बिल से क्या लेना-देना है. बीजेपी ने खरगे की टिप्पणी पर आपत्ति जताई. खरगे के बयान पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि खरगे के बयान से अशांति फैलेगी.खरगे की टिप्पणी तथ्यों से परे है. खरगे ने कहा था कि नए सिलेबस में मनुस्मृति की चीजें डाली जा रही हैं. हालांकि, खरगे की मनुस्मृति वाली टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाई गई.
