थाना पवारा मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद का कराया गया निस्तारण-

थाना पवारा मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवाद का कराया गया निस्तारण-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर, कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जनपद जौनपुर में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पवारा के नेतृत्व में थाना पवारा की मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नी के मध्य चल रहे पारिवारिक विवाद का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। प्रथम पक्ष निधि यादव व द्वितीय पक्ष संदीप यादव ग्राम भटेवरा थाना पवारा जनपद जौनपुर के मध्य उत्पन्न वैवाहिक मतभेद के संबंध में दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनकर समझा गया तथा उन्हें आपसी संवाद, समझदारी एवं पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने हेतु काउंसलिंग प्रदान की गई।
काउंसलिंग एवं समझाइश के उपरांत दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से अपने मतभेद समाप्त करते हुए सुलह-समझौता कर लिया तथा भविष्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति व्यक्त की।
मिशन शक्ति टीम का विवरण :
1. उ0नि0 संतोष कुमार सिंह,थाना पवारा जनपद-जौनपुर।
2. महिला कांस्टेबल डॉली वर्मा, थाना पवारा जनपद-जौनपुर।
3. महिला कांस्टेबल शिवानी, थाना पवारा जनपद-जौनपुर।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]