महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जौनपुर पुलिस द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन ▪️आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने को हुए सहमत
दिनांक-28.07.2026, जनपद जौनपुर
▪️महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन जौनपुर पुलिस द्वारा ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का सफल आयोजन
▪️आपसी मनमुटाव भुलाकर एक साथ रहने को हुए सहमत
शासन की मंशानुरूप एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की प्राथमिकताओं के अंतर्गत आज दिनांक-28.07.2026 को जनपद जौनपुर में महिला सशक्तिकरण एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस विशेष सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करना तथा घरेलू विवादों के कारण बिखर रहे परिवारों को आपसी संवाद के माध्यम से पुनः जोड़ना है। मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं के प्रति हिंसा, प्रताड़ना व घरेलू विवादों में प्रभावी कमी लाना तथा उनके लिए एक सुरक्षित माहौल में संवाद स्थापित करना है।
इस सम्मेलन के दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम और अनुभवी काउंसिलरों द्वारा अथक और सराहनीय प्रयास किए गए। टीम ने पारिवारिक विवादों और आपसी मतभेदों से जूझ रहे कई जोड़ों व उनके परिजनों की काउंसलिंग की। काउंसलर द्वारा दी गई समझाइश और सकारात्मक मध्यस्थता के परिणामस्वरूप अपने पुराने मनमुटाव, आपसी कड़वाहट और विवादों को पूरी तरह भुलाकर पुनः एक साथ प्रेमपूर्वक रहने के लिए सहर्ष तैयार हो गए।
सहमति बनने के उपरांत, प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, जनपद जौनपुर की अगुवाई में, समस्त पुलिस टीम, सम्मानित काउंसलर तथा दोनों पक्षों के परिवारजनों की उपस्थिति में विदाई कराई गई। पुलिस प्रशासन द्वारा परिवारों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
