समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलयम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलयम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. किचन में अचेत मिलने के बाद सिविल हॉस्पिटल ले जाय गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
सिविल होस्पितके डायरेक्टर जीपी गुप्ता ने बताया कि प्रतीक यादव का ड्राइवर आया था, उसने कहा कि भैया को कुछ हो गया है. इसके बाद टीम उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर पहुंचा, जहां उनकी मौत हो चुकी थी. लेकिन टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने उनकी जांच की तो मौत पहले ही हो चुकी थी. मौत संदिग्ध थी, इसलिए पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए केजीएमयू भेजा गया. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह पता चलेगी. हालांकि, सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने पॉइज़निंग की वजह से मौत की आशंका जाहिर की है.
जिस समय प्रतीक यादव की मौत हुई, उस वक्त उनकी पत्नी और बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव घर में नहीं थीं. तीन दिन पहले ही सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं. मौत की खबर के बाद अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. प्रतीक यादव का पोस्टमॉर्टम कुछ ही देर में शुरू होगा। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है.
राजनीति से दूर थे प्रतीक यादव
देश के सबसे बड़े सियासी परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव राजनीति से बहुत दूर थे. वे रियल एस्टेट कारोबारी थे और जिम भी चलाते थे. फिटनेस फ्रिक कहे जाने वाले प्रतीक यादव सुबह अपने किचन में अचेत अवस्था में मिले थे. सूत्रों के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. उधर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी आकस्मिक निधन पर शोक जताया गया है. अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.
जो कानून कहेगा, वो रास्ता अपनाएंगे
उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पोस्टमॉर्टम हाउस में शव देखने के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि प्रतीक का निधन दुखद है. कुछ दिन पहले ही उनसे मुलाकात हुई थी. मैंने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा था. अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो कानून कहेगा वो रास्ता अपनाएंगे. अखिलेश यादव का यह बयान दर्शाता है कि उन्हें भी लग रहा है कि डेथ नेचुरल नहीं है.
