एनसीएल खड़िया क्षेत्र में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न।।

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), खड़िया क्षेत्र में दिनांक 31 जुलाई 2026 को आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में कंपनी की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक के. डी. जैन, परियोजना अधिकारी आर. के. अवस्थी, स्टाफ अधिकारी ( प्रभारी) आर. के. मिश्रा एवं अन्य विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मौके पर सभी को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक के. डी. जैन ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दीर्घकालीन समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा आगे उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
समारोह में सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी हैं—दिनेश झा (जनरल मैनेजर, माइनिंग), आर. श्याम कुमार पाई, नंदू राम, ओम प्रकाश सिंह,उमेश चंद राम,बैजनाथ प्रसाद रजक,राज कुमार यादव,राम सेवक,धीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह एवं कपिल देव यादव।
कार्यक्रम का समापन सभी सेवानिवृत्त साथियों के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

एनसीएल खड़िया परिवार सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। 💐
