कोलफील्ड मजदूर यूनियन ककरी कार्यालय पर सीटू जिला कमेटी का बैठक हुआ संपन्न।।
राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

आज दिनांक 29-7 -26 को कोल फील्ड मजदूर यूनियन के कार्यालय पर सीटू जिला कमेटी का बैठक हुआ जिसकी अध्यक्षता सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड यश के चौबे ने किया बैठक में सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया की 10 अगस्त 2026 को डीएलसी पिपरी के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा भारत सरकार द्वारा किसान मजदूर छात्रों नौजवानों महिलाओं के ऊपर हो रहे हमले के विरोध में जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया है माननीय मुख्यमंत्री के आदेश अनुसार संविदा मजदूर को रुपए 18000 देने का आदेश हुआ था जिसे अभी तक लागू नहीं किया गया 20 जुलाई 2026 को जंतर मंतर दिल्ली पर शान्त पूर्वक नीट पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज के विरोध में तथा चार श्रम संहिता कानून को खत्म कर पुराने लेबर कानून को लागू करने के समर्थन में बिजली उद्योग का निजीकरण के विरोध में किसानों को सस्ता बीज खाद इत्यादि उपलब्ध कराने के समर्थन में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से जेल भरो आंदोलन डीएलसी के माध्यम से पिपरी डीएलसी कार्यालय पर दिनांक 10 अगस्त को रखा गया है बैठक में प्रमुख रूप से सुरेंद्र पाल सुरेंद्र पाल गुड्डू उपाध्याय शैलेश कुमार पन्नालाल पन्नालाल विश्वनाथ प्रसाद पनिका सूरज कुमार पांडे भगवान दास अहिरवार शिवकुमार उपाध्याय नीलम देवी राधा देवी इत्यादि उपस्थित थे बैठक का संचालन सीटू के जिला मंत्री कामरेड विशंभर सिंह तथा अध्यक्षता सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड यस के चौबे ने किया तथा एनसीएल सिंगरौली के सभी परियोजनाओं पर 10/08/2026 को पेरिवीजन को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है
