जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल*

आज दिनांक 01.08.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने हेतु जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी सोनभद्र श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल अपना काफिला रुकवाया।

दोनों अधिकारियों ने घायल व्यक्ति का हालचाल लेते हुए उसे तत्काल उपचार हेतु अपने स्कॉर्ट वाहन से निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया तथा संबंधित अधिकारियों को घायल व्यक्ति को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित पहल से घायल व्यक्ति को समय से उपचार उपलब्ध हो सका। मौके पर उपस्थित आमजन द्वारा दोनों अधिकारियों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की गई।
*मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।*
