नागपंचमी पर 17 अगस्त को होगा विराट दंगल, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।

नागपंचमी पर 17 अगस्त को होगा विराट दंगल, तैयारियों को लेकर हुई बैठक।

संवाददाता सद्दाम कुरेशी

चोपन/सोनभद्र – नगर के विस्तारित क्षेत्र वार्ड नंबर-2 में आगामी 17 अगस्त को नागपंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले विराट दंगल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर पर विराट दंगल का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया जाएगा। दंगल के साथ-साथ क्षेत्रीय युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लंबी कूद एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। आयोजन समिति ने दंगल को आकर्षक बनाने के लिए सोनभद्र सहित अन्य जनपदों के नामी पहलवानों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। साथ ही प्रतियोगिताओं के सफल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, दर्शकों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जनसहयोग की अपील करते हुए कहा कि नागपंचमी पर आयोजित होने वाला यह विराट दंगल क्षेत्र की गौरवशाली खेल परंपरा का प्रतीक है और इसे हर वर्ष की तरह इस बार भी यादगार बनाया जाएगा।
बैठक में सत्यप्रकाश तिवारी,मनोज चौबे, नजमुद्दीन इदरीशी, सतीश यादव, सत्यदेव पाण्डेय,अप्पू गुप्ता, रोशन रावत,सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]