थाना बरगवां पुलिस की तत्परता से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, परिजनों के सुपुर्द
थाना बरगवां पुलिस की तत्परता से 16 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब, परिजनों के सुपुर्द

पुलिस मुख्यालय के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिंह के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र तलाश हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बरगवां में दर्ज अपराध क्रमांक 483/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की तलाश के लिए एस.डी.ओ.पी. सिंगरौली सु श्री रोशनी कुर्मि व थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से बालिका को सकुशल दस्तयाब किया।
दस्तयाबगी के उपरांत बालिका को विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा सिंगरौली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय भूमिका – इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, सउनि विनोद मिश्रा, प्रधान आरक्षक रामनिवास यादव, आरक्षक अवधलाल सोनी, आरक्षक महेश पटेल एवं आरक्षक शिवम सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
सिंगरौली पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी नाबालिग के गुम होने अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
