साक्षी चौधरी ने भारत को दिलाया 9वां गोल्ड

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 अगस्त को बहुत ही खास बना दिया है. इस दिन भारत ने अब तक 5 गोल्ड मेडल जीते हैं. जिसमें से 4 गोल्ड बॉक्सिंग से आए हैं. जहां पर पहले प्रीती पवार और जैस्मिन ने गोल्ड पर कब्जा जमाया.

जिसके बाद अब साक्षी चौधरी और प्रिया घंघास ने भी बड़ा कारनामा करके भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है. इसी के साथ मेडल टैली में अब भारत के कुल 10 गोल्ड मेडल हो गए हैं.

साक्षी चौधरी ने भारत को दिलाया 9वां गोल्ड

महिला 51 किलोग्राम वर्ग में भारत की साक्षी चौधरी की भिड़ंत फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की रूबी व्हाइट से हुई. जहां पर साक्षी ने पहले राउंड से ही अपना आक्रामक खेल दिखाया. जिसके कारण ही उन्होंने पहला राउंड आसानी से अपने नाम कर लिया. साक्षी ने दूसरे राउंड में भी अपना दबदबा बरकरार रखा. जिसके कारण ही इंग्लैंड की रूबी व्हाइट तीसरे राउंड में आक्रामक होने की कोशिश करनी पड़ी.ऐसे में साक्षी ने अपना दबदबा बनाया और में अंत में मुकाबला अपने कर लिया. इसी के साथ उन्होंने बॉक्सिंग में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया. साक्षी ने इस टूर्नामेंट से पहले भारत की शानदार बॉक्सर निखत जरीन को हराया था. जिसके कारण ही सभी की नजरें उनके ऊपर थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]