सोनभद्र: ट्रक चालक परिचालक ने आरटीओ पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में पहुंची टीम

सोनभद्र: ट्रक चालक परिचालक ने आरटीओ पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में पहुंची टीम

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
डाला सोनभद्र–चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग स्थित एक ढाबा के पास खड़ी ट्रक की जांच करने पहुंचे आरटीओ विभाग की प्रवर्तन टीम पर एक ट्रक के चालक परिचालक सहित सवार अन्य व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए, जांच के पहुंची टीम हम सभी का तीनों की मोबाइल लेकर चली गई साथ ,रुपए पैसों के अभाव में खाने-पीने तक के लिए होना पड़ा मजबूर ।
मुरादाबाद जिला के फतेहपुर खरंजा निवासी चालक कादिर और परिचालक अरुण व साथ में ट्रक पर सवार मुजफ्फरनगर निवासी सलमान ने बताया कि हम सभी झारखंड प्रांत के गढ़वा जिला के मेराल से लिपस्टिक का पेड़ की लकड़ियों को ट्रक पर लोड कर हरियाणा के लिए जा रहे थे की बीते बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग परासपानी स्थित एक ढाबा पर खाना खाने के बाद ट्रक में ही बैठे रहे उसी दौरान बोलेरो पर सवार होकर पहुंचे
आरटीओ विभाग की टीम के दो कर्मी ट्रक के केबिन में चढ़ गए चेकिंग करने के बाद कुछ पेपर के मांग किया जिसे मोबाइल के दिखाया जा ही रहा था कि मोबाइल को छीन कर अपने हाथ में लेकर लिया गया और साथ में रहे परिचालक व सावर हम तीनों की तीन मोबाइल अपने साथ लेकर चले गए।
हम सभी मोबाइल बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल करते हैं मोबाइल नहीं रहने की वजह से हम सभी को भूखे प्यासे ही रहना पढ़ रहा था किसी तरह से अन्य लोगों की सहायता से ही काम चलाने को मजबूर होना पड़ा । दूसरे दिन गुरुवार की शाम को अन्य व्यक्ति की मदद से रॉबर्ट्सगंज आरटीओ विभाग के कार्यालय पर पहुंचने पर काफी मिन्नत विनती के बाद कुछ रुपए देने पर प्रवर्तन टीम के कर्मियों ने तीनों मोबाइल वापस कर दिया , तीनों मोबाइल मिलने के बाद हरियाणा लिए रवाना हो गए ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]