सोनभद्र:शक्तिनगर मजदूर कॉलोनी में पीडीए मजदूर जनचौपाल का आयोजन, सैकड़ों मजदूर-किसान हुए शामिल
सोनभद्र:शक्तिनगर मजदूर कॉलोनी में पीडीए मजदूर जनचौपाल का आयोजन, सैकड़ों मजदूर-किसान हुए शामिल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ
सोनभद्र/ शक्तिनगर : राजकिशन बस्ती में शनिवार को पीडीए मजदूर जनचौपाल कार्यक्रम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष छेदीलाल राजभर ने की।
सभा में उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव मुकेश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय और राष्ट्रीय सचिव गोपाल यादव शामिल हुए।

राजकिशन बस्ती में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में मजदूर और किसान उपस्थित रहे। बैठक में आगामी विधान सभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने पर विशेष जोर दिया।
प्रदेश सचिव मुकेश सिंह ने राजकिशन बस्ती के रहवासियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि “जब समाजवादी सरकार आएगी, तो यहां के गरीब मजदूरों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के साथ-साथ जनहित की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा।”
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा से जुड़कर घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाने की अपील की।
सभा में सेक्टर प्रभारी अयोध्या गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य इरफान खान, मजदूर सभा विधान सभा अध्यक्ष दुद्धी इंद्रेश यादव, अखिलेश सिंह, दिनेश चौबे, विकास विश्वकर्मा, बालदाऊ वर्मा सहित स्थानीय मजदूर सभा के तमाम कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
