सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में अभियुक्त को 02 वर्ष के कारावास एवं ₹5,000/- के अर्थदण्ड की सजा

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में अभियुक्त को 02 वर्ष के कारावास एवं ₹5,000/- के अर्थदण्ड की सजा

श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी के निर्देशन, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मिर्जापुर के कुशल पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे *”#Operation Conviction”* अभियान के क्रम में थाना करमा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

सोनभद्र पुलिस की प्रभावी विवेचना, सुदृढ़ साक्ष्य संकलन एवं अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के फलस्वरूप *थाना करमा* पर पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुए दण्डित किया गया।

प्रकरण का विवरण-
थाना : करमा, जनपद सोनभद्र
एसटी नं. : 447/12
मु0अ0सं. : 145/2000
धारा : 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट

अभियुक्त का विवरण-
मुन्ना मौर्य उर्फ राजेन्द्र बली पुत्र स्व० राम औतार मौर्य, निवासी अतरवा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

मा० न्यायालय द्वारा पारित सजा-
माननीय एएसजे/एफटीसी-14 वां FC (विशेष न्यायालय गैंगस्टर), सोनभद्र द्वारा अभियुक्त मुन्ना मौर्य उर्फ राजेन्द्र बली को 02 वर्ष के कारावास एवं ₹5,000/- (पाँच हजार रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को 01 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

सजा दिलाने में सराहनीय भूमिका-
उक्त प्रकरण में थाना करमा पुलिस, अभियोजन अधिकारी, कोर्ट मोहर्रिर एवं जनपद मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी विवेचना एवं सुदृढ़ न्यायालयीन पैरवी की गई, जिसके परिणामस्वरूप अभियुक्त को दोषसिद्ध कराते हुए 02 वर्ष के कारावास एवं ₹5,000/- अर्थदण्ड की सजा सुनिश्चित कराई गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]