थाना बभनी पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई, दो पीड़ितों के ₹10,800/- एवं ₹4,000/- सहित कुल ₹14,800/- कराए वापस

थाना बभनी पुलिस की त्वरित साइबर कार्रवाई, दो पीड़ितों के ₹10,800/- एवं ₹4,000/- सहित कुल ₹14,800/- कराए वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो साइबर पीड़ितों के खाते में कुल ₹14,800/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

थाना बभनी क्षेत्र के ग्राम चपकी निवासी *अजय कुमार पुत्र श्यामबाबू* द्वारा गलतीवश दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में *₹10,800/- स्थानांतरित* हो जाने पर एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं, ग्राम चपकी निवासी *इन्द्रेश कुमार पुत्र राजेश कुमार* द्वारा भी गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में *₹4,000/- स्थानांतरित* हो जाने के संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई।

दोनों शिकायतों पर थाना बभनी पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलित कर संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। परिणामस्वरूप *होल्ड कराई गई कुल ₹14,800/- की धनराशि* दोनों आवेदकों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

धनराशि वापस मिलने पर दोनों आवेदकों ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी तथा साइबर टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की।

वापस कराई गई धनराशि का विवरण
अजय कुमार पुत्र श्यामबाबू, निवासी ग्राम चपकी, थाना बभनी – ₹10,800/-
इन्द्रेश कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी ग्राम चपकी, थाना बभनी – ₹4,000/-

कुल वापस कराई गई धनराशि : ₹14,800/-

धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मक्खन लाल थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 मो. सलीम थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
4. का0 घनश्याम पाल थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
5. का0 सुधीर कुमार यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

यदि आपके साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]