जनपद पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही थाना विण्ढमगंज एवं थाना जुगैल पुलिस द्वारा कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही
जनपद पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही
थाना विण्ढमगंज एवं थाना जुगैल पुलिस द्वारा कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में थाना विण्ढमगंज एवं थाना जुगैल पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के दृष्टिगत प्रभावी निवारक कार्यवाही करते हुए कुल 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

थाना विण्ढमगंज पुलिस की कार्यवाही
भूमि विवाद एवं शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
वादी श्री राजाराम कुशवाहा पुत्र दशरथ निवासी ग्राम मुड़ीसेमर, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र की तहरीर के आधार पर थाना विण्ढमगंज पर *मु0अ0सं0-89/2026* अंतर्गत *धारा 3(5), 351(3), 324(4), 329(3) बीएनएस* का अभियोग पंजीकृत किया गया। तहरीर में आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण द्वारा वादी की भूमि पर बनी दीवार तोड़कर रास्ता बना लिया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
प्रकरण में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए निम्न 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर *धारा 170/126/135 बीएनएसएस* के अंतर्गत चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवकुमार कुशवाहा पुत्र अर्जुन कुशवाहा
2. विजय कुशवाहा पुत्र अर्जुन कुशवाहा
3. रमाशंकर कुशवाहा पुत्र शिव कुमार कुशवाहा
4. प्रदोष कुशवाहा पुत्र शिव कुमार कुशवाहा
5. प्रकाश कुशवाहा पुत्र शिव कुमार कुशवाहा
6. कमलेश पासवान पुत्र भगवान पासवान
7. मंदीप पासवान पुत्र नेपाल पासवान समस्त निवासी ग्राम मुड़ीसेमर, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह मय पुलिस बल, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।
थाना जुगैल पुलिस की कार्यवाही
शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
आज दिनांक *28.06.2026* को थाना जुगैल पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्राप्त विवाद संबंधी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कुल *09 व्यक्तियों* को गिरफ्तार कर *धारा 170/126/135 बीएनएसएस* के अंतर्गत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
(1) महिला से विवाद के प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्त
श्रीराम उर्फ रॉकी पुत्र शिवनाथ, निवासी ग्राम जुगैल टोला अम्बेडकर नगर, थाना जुगैल।
उक्त अभियुक्त को एक महिला से विवाद एवं शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया।
(2) घरेलू विवाद के प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. राज गिरी पुत्र स्व. जवाहिर गिरी
2. संजू देवी पत्नी स्व. जवाहिर गिरी
3. ओमप्रकाश गिरी पुत्र स्व. जवाहिर गिरी
4. पुनिता देवी पत्नी ओमप्रकाश गिरी समस्त निवासी ग्राम घटिहटा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
उक्त सभी को घरेलू विवाद के कारण शांति भंग की आशंका पर गिरफ्तार किया गया।
(3) ग्राम नेवारी में विवाद के प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. लाल कुमार पुत्र जगदीश विश्वार
2. मनीष कुमार पुत्र बाबूलाल
3. विनय कुमार पुत्र राज बहादुर
4. कैलाश सिंह पुत्र स्व. झूलूर समस्त निवासी ग्राम नेवारी, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र।
ग्राम प्रधान पति धर्मेन्द्र कश्यप से हुए वाद-विवाद के संबंध में प्राप्त सूचना पर प्राथमिक विद्यालय नेवारी के पास से उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक मेराज खान मय पुलिस बल थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक श्री रामनयन मय पुलिस बल थाना जुगैल जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।
