थाना बभनी पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए गए ₹7,000/-

थाना बभनी पुलिस की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए गए ₹7,000/-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी के नेतृत्व में थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
आवेदिका *श्रीमती प्रतिमा पत्नी शिवनाथ*, निवासी *ग्राम बेहराडोल, धरती, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र* के बैंक खाते से बिना ओटीपी के *₹7,000/-* की अवैध कटौती हो गई थी। घटना के उपरांत आवेदिका द्वारा तत्काल *राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)* पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं भुगतान माध्यम से समन्वय स्थापित किया गया तथा आवश्यक पत्राचार एवं तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

कृत कार्यवाही
थाना बभनी की साइबर टीम द्वारा *एमआरएम (MRM) पोर्टल* के माध्यम से प्रभावी पैरवी करते हुए आवेदिका के खाते में *₹7,000/- (सात हजार रुपये)* की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी दुद्धी तथा थाना बभनी पुलिस एवं साइबर टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

वापस कराई गई धनराशि
₹7,000/- (सात हजार रुपये मात्र)

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 मख्खन लाल, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 मो0 सलीम, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
4. का0आ0 धनश्याम पाल, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।
5. का0 रघुवीर कुमार यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र।

जनहित में अपील :
यदि आप साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो तत्काल *राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930* पर कॉल करें अथवा [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

सोनभद्र पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]