थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा 28 वर्षों से फरार एक हिस्ट्रीशीटर को किया गया गिरफ्तार

थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा 28 वर्षों से फरार एक हिस्ट्रीशीटर को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के हिस्ट्रीशीटर संख्या-78A को गिरफ्तार किया गया है।*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना शक्तिनगर का हिस्ट्रीशीटर संख्या-78A *मुन्ना गुप्ता पुत्र मुनमुन गुप्ता उर्फ झनमुन गुप्ता निवासी बासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र* विगत लगभग 28 वर्षों से अपने मूल निवास स्थान से फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में माननीय न्यायालय से एन.बी.डब्ल्यू. एवं अन्य न्यायालयीय प्रक्रियाएं निर्गत की गई थीं, किन्तु वह लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा।*कृत कार्यवाही-*
पुलिस द्वारा की गयी गहन पतारसी, सुरागरसी एवं तकनीकी/स्थानीय सूचना संकलन के आधार पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपना मूल निवास स्थान छोड़कर ग्राम कुसहा (नई बाजार), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र में रह रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. मुन्ना गुप्ता पुत्र मुनमुन गुप्ता उर्फ झनमुन गुप्ता निवासी : बासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. श्री सतेन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
3. का0 सत्यम कुमार सरोज, रि0का0 अमन कुमार सिंह, रि0का0 अरुण कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।*सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]