थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम गाँजा बरामद-
थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 600 ग्राम गाँजा बरामद-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष सुरेरी के नेतृत्व में आज दिनांक-14.05.2026 को गाँधीघाट पुल सुरेरी से एक अभियुक्त फरहान पुत्र रहमान निवासी काजीकोट थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर को 1 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-74/26 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
फरहान पुत्र रहमान निवासी काजीकोट थाना मड़ियाहूँ जनपद जौनपुर ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 74/26 धारा— 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सुरेरी जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण-
1 किलो 600 ग्राम गांजा
