रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए परामर्श बैठक आयोजित, किसानों को दिए गए तकनीकी सुझाव

संवाददाता (अहमद राजा )

म्योरपुर (सोनभद्र): बनवासी सेवाश्रम, गोविंदपुर में शनिवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान तथा राज्य रेशम विभाग के सहयोग से रेशम उत्पादन से जुड़े स्टेकहोल्डर्स एवं कृषकों की परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेशम विभाग सोनभद्र के सहायक निदेशक नागेंद्र राम की उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख सुश्री शुभा बहन ने की।

बैठक में रेशम उत्पादकों एवं समितियों को अधिक लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग के एडीसीओ अजय कुमार, एडीओ मनोज तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति दुद्धी के सचिव दशरथ कुमार जायसवाल ने सहकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

रेशम उत्पादन की वैज्ञानिक एवं तकनीकी जानकारी डॉ. हरेंद्र कुमार यादव ने साझा की। इस दौरान प्रगतिशील कृषकों रामानंद, मोहन यादव, चंद्रदेव, विजय कुमार, नंदलाल एवं वीरशाह सहित अन्य किसानों से गुणवत्तापूर्ण रेशम उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

कार्यक्रम में संस्था प्रमुख सुश्री शुभा बहन ने वैज्ञानिकों की फसल अवधि के दौरान नियमित उपस्थिति, तकनीकी सावधानियों, कीटनाशक उपचार एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार (सहायक निदेशक, रेशम निदेशालय, लखनऊ), डॉ. देवाशीष चट्टोपाध्याय (वैज्ञानिक, केंद्रीय रेशम बोर्ड) तथा सूबेदार (एसडीओ, रेशम विभाग) ने भी किसानों को संबोधित करते हुए उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कृषक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]