म्योरपुर: सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
म्योरपुर: सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

म्योरपुर संवाददाता (अहमद राजा )
सोनभद्र /म्योरपुर-: उपजिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट (बेहोशी विशेषज्ञ) की तैनाती न होने के कारण ऑपरेशन सेवाएं प्रभावित होने का मामला भी सामने आया। दवा वितरण कक्ष पहुंचकर मरीजों से बातचीत की और पूछा कि बाहर की दवाई तो नहीं लिखी जा रही है कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल से ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है
एसडीएम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया, मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान डाक्टर मयंक आदर्श, डाक्टर लालजी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, अमित कुमार, सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे..
