“भूजल सप्ताह” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ-
“भूजल सप्ताह” के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों को दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में “भूजल सप्ताह” के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित सात दिवसीय जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के क्रम में आज पुलिस लाइन, जौनपुर स्थित क्वार्टर गार्ड पर जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, श्री गोल्डी गुप्ता द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं

कर्मचारीगण को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, जल के विवेकपूर्ण उपयोग तथा जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जल संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा आमजन को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।