रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो के बाद एक वीडियो शेयर किया

रामानंद सागर की ‘रामायण’ के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
इस नए वीडियो के चलते लोग सुनील लहरी को खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी ने गत 31 जुलाई 2026 (शनिवरा) रात 11 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही थी।
31 जुलाई 2026 को पीएम मोदी ने शेयर किया था ऐसा वीडियो
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी थीं, मैं उनको माफ करता हूं। इसी पर सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है और ऐसे में वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सुनील लहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बड़े दिल वाला बताया है और कहा है कि उनकी जगह कोई और होता तो गाली देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देता।
सुनील लहरी ने कहा- PM की जगह कोई और होता तो कड़ी सजा देता
-सुनील लहरी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है- हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कितना बड़ा दिल है। 20 जुलाई 2026 के आंदोलन में उन्हें, उनकी स्वर्गीय माता को और देश की सेना को लेकर लोगों ने कितना बुरा-भला बोला था। उसके बावजूद भी उन्होंने सबको माफ कर दिया। अगर कोई और होता उनकी जगह, तो कड़ी से कड़ी सजा देता।
