अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में मंगलवार परेड की सलामी लेकर किया गया निरीक्षण।
यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आये वाहनों/उपकरणों की सघन चेकिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केन्द्र, साइबर केन्द्र एवं पुलिस लाइन परिसर का किया गया निरीक्षण।
पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु कराई गई दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल।

आज दिनांक *08.09.2026* को *अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सोनभद्र श्री ऋषभ रुणवाल* द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक *मंगलवार परेड* की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों की वर्दी, टर्नआउट एवं अनुशासन का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त एवं ड्यूटी के प्रति सदैव तत्पर रखने के उद्देश्य से दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल भी कराई गई।
परेड निरीक्षण के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा *यू0पी0-112 एवं विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों* की सघन चेकिंग की गई। वाहनों की साफ-सफाई, तकनीकी स्थिति एवं आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लिया गया। इस दौरान *दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन उपकरण एवं अन्य आवश्यक संसाधनों* की उपलब्धता एवं कार्यशीलता को परखा गया। वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में सभी संसाधनों को तत्काल उपयोग योग्य स्थिति में रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा *क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, पुलिस रेडियो मेल/रेडियो केन्द्र, साइबर केन्द्र, बैरक एवं पुलिस लाइन परिसर* का निरीक्षण किया गया। संबंधित शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस लाइन परिसर एवं बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान मेस में तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई* का भी जायजा लिया गया तथा पुलिस कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस कर्मियों के *शस्त्रों एवं बीट बुक* का निरीक्षण कर उनके रख-रखाव एवं अद्यतन प्रविष्टियों की स्थिति देखी गई। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण अनुशासन, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें। ड्यूटी के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है साथ ही किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों को सदैव *कार्यशील एवं उपयोग योग्य स्थिति* में रखने के निर्देश दिए गए।
