शिक्षक दिवस पर आचार्यों का हुआ सम्मान
शिक्षक दिवस पर आचार्यों का हुआ सम्मान

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
शक्तिनगर (सोनभद्र)। शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, खड़िया में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों एवं शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शन्नी शरण रहे। विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश

कुशवाहा एवं प्रधानाचार्य सुनील तिवारी पूर्व प्रधानाचार्य राजीव जी सहित अन्य उपस्थित लोगों ने शिक्षक दिवस के महत्व एवं शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मुख्य अतिथि शन्नी शरण द्वारा विद्यालय के आचार्यों को अंगवस्त्र एवं आचार्य वेश प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के शिक्षक, आचार्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा।
