गुरमुरा में बाइक कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

गुरमुरा में बाइक कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास बीती देर रात को एक मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार में आमने-सामने से सीधी टक्कर हो गई । इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

जानकारी मुताबिक बीती रात करीब 12.45 बजे चोपन पुलिस को सूचना मिली कि गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा से करीब 100 मीटर आगे डाला की तरफ़ वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई इस दौरान हुए टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार चालक मिर्जापुर जिला के सेमरी निवासी जीत नारायण (42) पुत्र लालमन गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई । सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना की पीआरवी 112 पुलिस और चोपन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर घायल मोटरसाइकिल चालक जीत नारायण को इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]