राबड़ी आवास अभी खाली नहीं करेगा लालू परिवार, सरकार को बताया ये कारण

लालू परिवार अभी राबड़ी आवास खाली नहीं करेगा. पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है. दस सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) अभी खाली न कराने का आग्रह किया है. इसके पीछे सरकार को लालू के स्वास्थ्य कारणों को हवाला दिया है.

राबड़ी देवी की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया है कि सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है. लालू की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. संक्रमण का खतरा बना रहता है. लालू को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रहने की सलाह दी गई है. इसी कारण 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में उनके रहने के लिए अलग से एक विशेष कमरे की व्यवस्था की गई है.

‘लालू के लिए अलग कमरा और सुविधा उपलब्ध कराएं’

राबड़ी ने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से 39 हार्डिंग रोड आवास उनको मिला है. आवंटित 39 हार्डिंग रोड आवास में भी 10 सर्कुलर रोड आवास जैसी व्यवस्था लालू के लिए की जाए. लालू की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वहां भी अलग कमरा और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]