एन.सी.एल खड़िया क्षेत्र में गैर अधिकारी से अधिकारी बने कर्मचारी का हुआ भव्य अभिनंदन समारोह।।      शक्तिनगर सोनभद्र (उ०प्र०)

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक

कोलियरी मजदूर सभा एटक ट्रेड यूनियन खड़िया क्षेत्र के द्वारा गैर अधिकारी वर्ग से अधिकारी बने अपने संगठन के सदस्य कर्मचारियों का श्रमिक मनोरंजन केंद्र खड़िया क्षेत्र में कोलियरी मजदूर सभा एटक सिंगरौली के महामंत्री काॅमरेड अजय कुमार के कर कमलों से अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट करके सैकड़ों साथियों की उपस्थिति में अभिनंदन किया गया।
सम्मानित किए जाने वाले सदस्यों में श्री प्रदीप कुमार सिंह ( सीनियर ऑफिसर सेल्स & मार्केटिंग E2 ), श्री आलोक कुमार पांडे (सीनियर वेलफेयर ऑफिसर E2 ),मोहम्मद यूनुस ( सीनियर ऑफिसर उत्खनन E2 )एवं श्री विकास पाहन ( सीनियर ऑफिसर उत्खनन E2 )के साथ- साथ इस माह 31 मई को सेवा निवृत्त होने वाले एनसीएल खड़िया परियोजना के कार्यशाला में कार्यरत वरीय वेल्डर श्री कृष्ण मुरारी सिंह जी का भी इस अवसर पर शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य अभिनंदन किया गया।
अजय कुमार महामंत्री कोलियरी मजदूर सभा एटक एनसीएल सिंगरौली को इंडियन माईन वर्कर फेडरेशन(IMWF ) के उपाध्यक्ष व एनसीएल वेलफेयर बोर्ड मेंबर के सदस्य श्री प्रभाकर त्रिपाठी जी को सहसचिव ( IMWF) निर्वाचित होने पर एटक खड़िया क्षेत्र के अध्यक्ष ऋषि संदीप सिंह व सचिव श्री सुभाष सिंह समेत समस्त काॅमरेड साथियों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन करते हुए उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं व शुभेक्षाएं दी गई।
इस अवसर पर एनसीएल खड़िया क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन श्री विवेक चतुर्वेदी व एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली में कार्यरत श्री पानी पंकज पांडे (प्रबंधक मानव संसाधन व औद्योगिक संबंध ) की पदोन्नति E6 (वरीय प्रबंधक) के पद पर होने के उपलक्ष्य में श्री अजय कुमार महामंत्री कोलियरी मजदूर सभा एटक के द्वारा शाॅल व स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभेक्षाओं के साथ अभिनंदन किया गया।
इस अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में दुधिचुआ क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी मानव संसाधन श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रबंधक श्री देवपाल साई खड़िया क्षेत्र, उप प्रबंधक प्रतीक सक्सेना खड़िया क्षेत्र , जागेंद्र तिवारी सचिव बीना क्षेत्र, निपेंद्र चौबे सचिव कृष्णशिला क्षेत्र, सिविल विभाग के अधिकारी श्री एसपी मिश्रा, तथा एटक खड़िया क्षेत्र के कोलियरी मजदूर सभा एटक खड़िया संगठन के जुझारू, समर्पित काॅमरेड सदस्य साथियों की साथी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष द्वारा सम्मिलित होने वाले समस्त सम्मानित अधिकारियों,संगठन के सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]