राम-सीता विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मेड़र माता मंदिर परिसर ।

राम-सीता विवाह प्रसंग से भावविभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मेड़र माता मंदिर परिसर ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन / सोनभद्र- मेड़़र माता मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के चौथे दिन राम-सीता विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज महाराज ने जब भगवान श्रीराम और माता सीता के पावन विवाह का प्रसंग सुनाया तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंगलगीतों, भजनों और “सीताराम” के जयघोष से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कथावाचक ने बताया कि मिथिला नरेश राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का दिव्य धनुष रखा हुआ था। एक दिन माता सीता ने महल की सफाई करते समय सहज भाव से उस धनुष को उठाकर दूसरी जगह रख दिया। यह देखकर राजा जनक आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि उस धनुष को कोई भी वीर उठा नहीं सकता था। तभी उन्होंने संकल्प लिया कि जो वीर इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ माता सीता का विवाह होगा।

उन्होंने आगे बताया कि स्वयंवर में देश-विदेश के अनेक राजा-महाराजा और वीर योद्धा उपस्थित हुए, लेकिन कोई भी शिव धनुष को उठा नहीं सका। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से भगवान श्रीराम ने धनुष उठाया और जैसे ही प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, धनुष दो टुकड़ों में टूट गया। इसके पश्चात माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई और देवताओं ने पुष्पवर्षा कर इस दिव्य विवाह का स्वागत किया। इसके बाद श्रीराम और माता सीता का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ।

कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और विवाह प्रसंग पर मंगलगीतों के साथ झूम उठे। पूरे परिसर में “जय श्रीराम” और “सीताराम” के उद्घोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार पहाड़ी बाबा सहित संरक्षक राजा मिश्रा, नागेश्वर सिंह गौड़, सुनील सिंह, श्यामाचरण गिरी, संतोष साहनी, राजकुमार यादव (पप्पू), अजय साहनी, राजकुमार साहनी, रवि शंकर साहनी, महेंद्र गोंड, राजेंद्र, संदीप जी, अनिल चौरसिया, रमाशंकर निषाद, श्रवण जी सहित चोपन एवं जनपद सोनभद्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]