परासपानी में अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइजर से टकराकर घायल

परासपानी में अनियंत्रित बाइक सवार डिवाइजर से टकराकर घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ

डाला (सोनभद्र)- चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासपानी वन विभाग की बंद चौकी के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर राबर्ट्सगंज की तरफ से गढ़वा झारखंड जा रहें बाइक सवार उबड़-खाबड़ सड़क पर अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर पड़े जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को लगभग चार बजे चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासपानी स्थित वन विभाग की बंद चौकी के पास वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार मगरदहा नगर उटारी गढ़वा झारखंड निवासी ओमप्रकाश सिंह पुत्र बच्चा सिंह अपने साथी विकास कुमार पुत्र स्व लल्लन के साथ अपने बाइक से सवार होकर राबर्ट्सगंज से गढ़वा जा रहें थे कि वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर उबड़-खाबड़ सड़क होने से बाइक सवार लड़खड़ाते हुए डिवाइडर से टकरा गया और जिसमें बाइक सवार ओमप्रकाश सिंह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया और दुसरा बाइक पर सवार साथी को हल्का फुल्का चोट आई जिसके उपरांत प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस व ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने तत्काल अपने वाहन में घायल को लादकर चोपन अस्पताल पहुंचाया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]