थाना कोन साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹11,300/- कराए वापस

थाना कोन साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹11,300/- कराए वापस

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोन साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को राहत दिलाते हुए ₹11,300/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

आवेदक चन्दन कुमार पाण्डेय पुत्र देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम चेवाड़ीह, थाना कोन, जनपद सोनभद्र द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होते ही थाना कोन साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर धोखाधड़ी की गई धनराशि को होल्ड कराया गया। पुलिस के सतत प्रयासों के फलस्वरूप दिनांक 24.07.2026 को ₹11,300/- की संपूर्ण धनराशि आवेदक के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।

धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक ने सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

बरामद धनराशि
₹11,300/-

पुलिस टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
2. कांस्टेबल विजय कुमार, थाना कोन जनपद सोनभद्र।
3. कांस्टेबल रोहित यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस की अपील:
यदि आप किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी के शिकार होते हैं, तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आपकी धनराशि वापस कराई जा सके।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]