थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संंबंधित 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संंबंधित 01 वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

राजू यादव क्राइम प्रधान संपादक
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर श्री सत्येन्द्र कुमार राय* के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 24.07.2026 को एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त संदीप कुमार बियार पुत्र रामनन्दन, निवासी ग्राम चन्दुआर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष, के विरुद्ध मु0नं0-363/2023 एवं मु0अ0सं0-35/2023, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के प्रकरण में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश (SC/ST)/स्पेशल कोर्ट, जनपद सोनभद्र द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
संदीप कुमार बियार पुत्र रामनन्दन उम्र लगभग 25 वर्ष
निवासी – ग्राम चन्दुआर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
3. आरक्षी सत्यम सरोज, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।
सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।
